डॉक्टर ने किया किशोरी से दुष्कर्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून । प्रेमनगर में एक डॉक्टर ने दवा लेने पहुंची 15 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात करीब 10 बजे आरोपित को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ प्रेमनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि क्षेत्र में डॉ. मनमोहन सिंह अपना क्लीनिक चलाता है। क्षेत्र की ही एक किशोरी को दो-तीन दिन से सर्दी-जुकाम की शिकायत है। वह डॉ. मनमोहन सिंह से दवा ले रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे किशोरी दवा लेने के लिए अकेले क्लीनिक पहुंची। आरोप है कि चिकित्सक उसे चेकअप करने के बहाने क्लीनिक के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। किसी तरह खुद को आरोपित के चंगुल से छुड़ाकर किशोरी घर पहुंची और पिता को आपबीती बताई। किशोरी के पिता क्लीनिक पहुंचे, लेकिन आरोपित तब तक दुकान बंद करके फरार हो चुका था। इसके बाद पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित का मेडिकल स्टोर भी है। हालांकि, उसकी डिग्री पर संदेह है। इसके चलते यह जांच भी की जा रही है कि वह पंजीकृत है या नहीं। अब तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि आरोपित किस पद्धति से इलाज करता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: पितृपक्ष में भरणी श्राद्ध (तृतीया श्राद्ध) 29 सितम्बर को जाने क्या है इसका महत्व
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440