मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करना भी पुण्य फलदायी माना जाता है, इस दिन दान पुण्य से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है

खबर शेयर करें

Donating these things on Makar Sankranti is also considered auspicious, charity on this day brings happiness and good luck

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति ( Makar Sankranti) का पर्व मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति ( Makar Sankranti) हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है। ये साल का पहला पर्व होता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं। साथ ही सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा मकर संक्रांति पर कई चीजों का दान करना भी पुण्य फलदायी माना जाता है। इस दिन दान पुण्य से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन-किन चीजों का दान करना शुभ व फलदायी होता है…

यह भी पढ़ें -   ३० जनवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खिचड़ी का दान
शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन चावल और काली उड़द दाल की खिचड़ी का दान करना बेहद शुभ होता है। इस दिन खिचड़ी दान करने से शनिदेव प्रसन्न होकर आरोग्य का वरदान देते हैं।

तिल का दान
इस दिन खिचड़ी के अलावा काले तिल से बनी चीजें दान करने से सूर्यदेव, भगवान विष्णु और शनिदेव तीनों प्रसन्न होते हैं। मकर संक्रांति के दिन काले तिल के दान से दुर्भाग्य दूर होता है।

गुड़ का दान
मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, गुड़ का दान करने से गुरु, शुक्र और शनि तीनों ग्रहों की कृपा बरसती है। 

यह भी पढ़ें -   ३० जनवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नमक का दान
मकर संक्रांति के दिन नमक का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

ऊनी वस्त्रों का दान
शास्त्रों के अनुसार, कुंडली से शनि और राहु के दोष को खत्म करने के लिए मकर संक्रांति के दिन किसी गरीब और जरूरतमंद को ऊनी कपड़ों का दान करना चाहिए।

तेल का दान
मकर संक्रांति पर शनिदेव के मंदिर में तेल चढ़ाना बहुत ही शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन सरसों के तेल का दान भी करना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती हैं।

चावल का दान
मकर संक्रांति पर किसी जरूरतमंद को चावल का दान करना बहुत ही लाभदायक है। चावल का दान अक्षय दान माना जाता है। जितना दान करते हैं, उसका सौ गुना वापस प्राप्त होता है। इसलिए इस दिन चावल का दान जरूर करें। 

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440