सर्दियों में नहीं होते हाथ-पैर ठंडे क्यों रहते है कैसे घरेलू तरीके से दूर करें परेशानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। इन दिनों दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ती सर्दी से बचने के लिए लोग कभी चाय तो कभी रजाई में घुसकर सर्दी से की मार से खुद को बचा रहे हैं लेकिन इस सर्दी में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो घंटों तक भी रजाई में घुसे रहें फिर भी उनके हाथ-पैर गर्म नहीं होते। लाख कोशिश के बाद भी हाथ-पैर ठंडे रहते हैं। चलिए अपने इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि सर्दियों में आपके हाथ-पैर भी ठंड क्यों रहते हैं तो आप इस परेशानी से राहत कैसे पा सकते हैं। आइए जानते हैं…

इस वजह से ठंडे रहते हैं हाथ-पैर
सर्दियों में हथेलियां और पैर के पंजे ठंडे रहने का कारण शरीर में खून के जरिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न पहुंच पाना है। शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण से व्यक्ति को हाथ-पैरों में ठंड ज्यादा लगती है। इसके अलावा कई बार एनीमिया नर्व डैमेज, डायबिटीज के कारण भी यह समस्या हो सकती है।

सेंधा नमक वाले पानी के साथ नहाएं
यदि आपके हाथ-पैर सर्दियों में ठंडे रहते हैं तो घर में मौजूद सेंधा नमक के साथ नहाएं। इसके अलावा सेंधा नमक वाले गर्म पानी में सिर्फ अपने हाथ-पैर डालकर कुछ देर बैठें। इससे भी आपको समस्या से राहत मिलेगी। सेंधा नमक आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम देता है।

यह भी पढ़ें -   गुरुजनों के सम्मान और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन को लेकर आयोजित हुआ गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

गर्म तेल के साथ मसाज करें
इस मौसम में हाथ-पैरों को गर्म करने के लिए गर्म तेल के साथ इनकी मालिश करें। इससे शरीर में सही तरह से ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। हाथ-पैरों को गर्म करने के साथ गर्म तेल से मालिश करने से शरीर को और भी कई फायदे होंगे।

यह भी पढ़ें -   राजपुरा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 232 मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

ज्यादा पानी पिएं
इस मौसम में कई लोगों की यह शिकायत होती है कि उन्हें प्यास बहुत कम लगती है लेकिन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही बनाए रखने के लिए ठंड के मौसम में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

आयरन से भरपूर फूड्स खाएं
यदि आप एनीमिया से पीड़ित हैं तो भी आपको हाथ-पैरों में ज्यादा ठंड लगेगी। ऐसे में आपके हाथ-पैर हमेशा ठंडे ही रहें। शरीर में से खून की कमी दूर करने के लिए खजूर, सोयाबीन, पालक, सेब, अखरोट, ऑलिव ऑयल और चुकंदर का सेवन करें।

मीठा और वसायुक्त खाना न खाएं
इस तरह का भोजन करने से व्यक्ति को कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने लगती है जिसके कारण से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं हो पाता और हाथ पैर ठंडे रहने की समस्या बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440