समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज प्रताड़ना का एक और मामला प्रकाश में आया है। दहेजलोभी ससुरालियों ने मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर जहां घर से निकाल दिया। वहीं पति पर दूसरी शादी करने का आरोप है। इतना ही नहीं पुलिस में जाने पर पति ने जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हाल में पर्वतीय मोहल्ला बरेली रोड स्थित अपने मायके में रह रही महिला के अनुसार उसका विवाह 1 दिसम्बर 2014 को मनीष अग्रवाल निवासी मकान नं. -1063, पालकीखान, मोतीबाग, बजाजा थाना कोतवाली नगर, फैजाबाद के साथ संपन्न हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे। जिसके चलते विवाह के कुछ समय बाद से ही वह दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। पति जहां नशे में धुत होकर उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा। वहीं अन्य ससुराली भी उसका साथ देने लगे। इस बीच उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया तो ससुरालियों की प्रताड़ना और बढ़ गई। वह बात-बात पर पुत्र न होने का ताना देने लगे और दहेज में दस लाख की मांग करने लगे। मायके पक्ष ने किसी तरह मायके पक्ष ने दहेज के तौर पर ससुरालियों को कुछ रकम दे दी, लेकिन इसके बाद भी ससुरालियों का लोभ कम नहीं हुआ। दहेज में दस लाख न लाने पर उसे मायके छोड़ दिया गया। महिला का आरोप है कि इस बीच उसके पति ने स्नेहल चौरसिया नामक युवती से गैरकानूनी तरीके से दूसरा विवाह रचा लिया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता के पति मनीष अग्रवाल, ससुर शशिकान्त गुप्ता, बुआ सास डॉ मंजूयोग, नूतन गर्ग (बुआ सास), डॉ आलोक अग्रवाल, स्नेहल चौरसिया के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।हल्द्वानी, संजय तलवाड़ (पंजाब केसरी)रू दहेज प्रताड़ना का एक और मामला प्रकाश में आया है। दहेजलोभी ससुरालियों ने मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर जहां घर से निकाल दिया। वहीं पति पर दूसरी शादी करने का आरोप है। इतना ही नहीं पुलिस में जाने पर पति ने जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हाल में पर्वतीय मोहल्ला बरेली रोड स्थित अपने मायके में रह रही महिला के अनुसार उसका विवाह 1 दिसम्बर 2014 को मनीष अग्रवाल निवासी मकान नं. -1063, पालकीखान, मोतीबाग, बजाजा थाना कोतवाली नगर, फैजाबाद के साथ संपन्न हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे। जिसके चलते विवाह के कुछ समय बाद से ही वह दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। पति जहां नशे में धुत होकर उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा। वहीं अन्य ससुराली भी उसका साथ देने लगे। इस बीच उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया तो ससुरालियों की प्रताड़ना और बढ़ गई। वह बात-बात पर पुत्र न होने का ताना देने लगे और दहेज में दस लाख की मांग करने लगे। मायके पक्ष ने किसी तरह मायके पक्ष ने दहेज के तौर पर ससुरालियों को कुछ रकम दे दी, लेकिन इसके बाद भी ससुरालियों का लोभ कम नहीं हुआ। दहेज में दस लाख न लाने पर उसे मायके छोड़ दिया गया। महिला का आरोप है कि इस बीच उसके पति ने स्नेहल चौरसिया नामक युवती से गैरकानूनी तरीके से दूसरा विवाह रचा लिया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता के पति मनीष अग्रवाल, ससुर शशिकान्त गुप्ता, बुआ सास डॉ मंजूयोग, नूतन गर्ग (बुआ सास), डॉ आलोक अग्रवाल, स्नेहल चौरसिया के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












