दहेज उत्पीड़न : पति, सास, ननद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बहु ने पति, सास व ननद के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

श्रीराम इनक्लेव, न्यू आईटीआई निवासी पूजा सती द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 4 मई 2021 को एकता विहार कुसुमखेड़ा निवासी गौरव पांडे पुत्र भोला दत्त पांडे के साथ संपन्न हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति स्कूटी व बाइक की मांग करने लगा और असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। बात-ताब पर मारपीट की जाने लगी। इस बीच उनकी महिला ऐच्छिक ब्यूरो में काउंसिलिंग भी हुई। लेकिन कुछ समय बाद ससुरालियों ने पुनः उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस बीच मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने पुलिस से दहेजलोभी पति गौरव पांडे, सास शोभा पाण्डे, ननद बीना तिवारी व लता तिवारी पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: अष्टमी का रहेगा यह समय उसके बाद शुरू होगी नवमी जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440