गौला नदी किनारे दर्जनभर झोपड़ियां आग से स्वाहा, 13 परिवारों के सिर से छिना आशियाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जवाहर नगर के समीप गौला नदी किनारे दर्जनभर से अधिक झोपड़ियां आग से स्वाहा हो गई। दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सबकुछ खाक हो चुका था। आग लगने का कारण किसी सख्श द्वारा जलती बीड़ी फेंकना माना जा रहा है। पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है। रेलवे स्टेशन के समीप गौला नदी किनारे मजदूर तबके के लोग झोपड़ियां बनाकर रहते हैं। इनमें से अधिकांश लोग गौला नदी में उपखनिज निकासी व मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। बताया जाता है कि बुधवार की प्रातः इन झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि इन झोपड़ियों में रहने वाले लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूसरी झोपड़ियों में फैल गई। घास-फूस होने की वजह से इन झोपड़ियों में आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किये, लेकिन इसमें वह नाकाम साबित हुए। इस पर सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक महेंद्र, अजय, संजू, राजेश, विजय शंकर,बबलू, राजन, मूसा, प्रताप गुलाब, ठाकुर, राजकुमार आदि की 13 झोपड़ियां स्वाहा हो चुकी थी। साथ ही इन झोपड़ियों में रखी नगदी, बिस्तर, राशन समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने क्षति का जायजा लिया। बहरहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि किसी सख्श ने महेंद्र की झोपड़ी में जलती बीड़ी फेंक दी थी। इसी बीड़ी की चिंगारी ने एक अग्निकांड का रूप ले लिया। जिसमें 13 परिवारों के सिर से आशियाना छिन गया। जिससे कड़ाके की ठंड में यह लोग खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को विवश हो गये हैं। अब इन लोगों के पास न तो तन ढ़कने के लिए कपड़े और न ही बिस्तर बचा है। इतना ही नहीं पेट भरने के लिए रखा राशन भी इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। बॉक्सहल्द्वानी। दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते मंगल पड़ाव क्षेत्र में एक अग्निकांड की घटना टल गई। ऐसी में शार्ट सर्किट होने से आग भड़की, लेकिन दमकल कर्मियों ने समय रहते इस पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार मंगलपडाव स्थित भूखनलाल की दुकान के ऊपर स्थित दुकान में लगे ऐसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। सूचना पर पहुचे दमकल कर्मियों के एक वाहन से आधे घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के कहना था कि यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती तो आग बाजारी क्षेत्र में फैल सकती थी और किसी बड़े नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता था।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440