डीपीएस हल्द्वानी की छात्रा दिव्यांशी बिष्ट को इंस्पायर मानक अवार्ड, पर्यावरण संरक्षण में नवाचार के लिए मिली पहचान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी की कक्षा 10 की मेधावी छात्रा दिव्यांशी बिष्ट ने अपने उत्कृष्ट नवाचार और वैज्ञानिक सोच के बल पर इंस्पायर मानक अवार्ड 2024-25 में जगह बनाई है। यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, रचनात्मक दृष्टिकोण और विज्ञान के प्रति उनकी गहरी रुचि का प्रमाण है।

दिव्यांशी ने ‘पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड के माध्यम से कार्बन कैप्चर’ पर आधारित एक अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसे विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया। उनका यह शोध पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने में मदद कर सकता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए नए समाधान भी प्रदान करता है।

डीपीएस हल्द्वानी के लिए यह एक गौरवशाली उपलब्धि है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और सहपाठियों ने दिव्यांशी की इस सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। स्कूल प्रशासन ने विश्वास जताया कि दिव्यांशी भविष्य में भी अपने नवाचार और वैज्ञानिक सोच से समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगी।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे आगे भी अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440