दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह में डॉ. अंकिता चान्दना को किया गया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली/हल्द्वानी। दिल्ली के Constitution Club of India में सारा-सन्यु की तरफ से राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में दिल्ली एवं उत्तर भारत के कई प्रतिष्ठित समाजसेवी, चिकित्सक एवं साहित्यकार उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में डॉ. अंकिता चान्दना, जो पेशे से वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट (MPT, MIAP) हैं, को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाजा गया। डॉ. अंकिता ने न केवल चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं बल्कि वे साहित्य एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं।

समारोह में डॉ. अंकिता ने अपनी स्वरचित कविता “जीवन की गूँज” का पाठ भी किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। यह कविता जीवन की नित नई चुनौतियों एवं उनकी सुंदरता को उजागर करती है।

यह भी पढ़ें -   राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए दिनेश आर्य, सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने डॉ. अंकिता के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: पितृ विसर्जन अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440