इंटर सिटी बस स्टैंड को हटाने से चालक और बस स्वामी भड़के

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन के बाहर लगने वाली इंटर सिटी बस स्टैंड को हटा दिए जाने से चालक और बस मालिक भड़क गए। इंटर सिटी बस का नया स्टैंड अब कोतवाली और नैनीताल जिला सहकारी बैंक के बीच में बना दिया गया है। बस अड्डा हटाए जाने के विरोध में उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। काफी देर तक गहमा गहमी का माहौल रहा।

बता दें कि रोडवेज बस अड्डे के बाहर लगने वाली इंटर सिटी बसों की वजह से यहां पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। दो दिन पूर्व शहर का ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। इसी को देखते हुए इंटर सिटी बस स्टैंड को भी यहां से हटा दिया गया है। बस स्टैंड हटा दिए जाने से चालक और बस स्वामी भड़क गए और उनकी यातायात प्रभारी राकेश मेहरा से तीखी नोक झोंक भी हुई। उन्होंने बसों का संचालन पुरानी जगह से करने की मांग की। जबकि टीआई का कहना है कि इंटर सिटी लगने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। अब इनका स्टापेज लालबत्ती के पास बना दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: आज बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440