समाचार सच, देहरादून। आज थाना कालसी पुलिस को डीसीआर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की जमनापुल में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर थाना कालसी से उप निरीक्षक कुशाल सिह रावत पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना पहुंचे तो पाया की जमनापुल के किनारे/नीचे खेत में एक ट्रैक्टर संख्या यूके 16 डी 7594 दुर्घटनाग्रस्त था, जिसे चालक कान्ति पुत्र सादू निवासी धोईरा पोस्ट खादर कालसी थाना/तहसील कालसी देहरादून उम्र-32 वर्ष चला रहा था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर मोर्चरी भेज दिया।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



