हरिद्वार में नशे का जखीरा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार, 4600 नशीले इंजेक्शन बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड में नशा तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में हरिद्वार जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 4,600 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

सिडकुल थाना पुलिस और सीआईयू (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की टीम ने सूर्य नगर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक, रजत सैनी और राहुल कुमार को रोका गया। जब उनकी स्कूटी की तलाशी ली गई, तो उसमें से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने जांच के बाद इन इंजेक्शनों को अवैध करार दिया।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपी इंजेक्शनों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद सिडकुल थाने में उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रजत सैनी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी राहुल कुमार के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440