समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस के हाथ आए दिन कोई न कोई नशे का सौदागर लग रहा है। बीती रात भी पुलिस ने एक नशे के तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। नगर में नशे के सौदागर दिन पर दिन सक्रिय होते जा रहे हैं। लॉक डाउन के बाद से नशे के कारोबार में एकाएक बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। लॉक डाउन के बाद इस कारोबार में जहां पुराने नशे के सौदागर सक्रिय हो गये। वहीं इस कारोबार में नये लोगों की भी आमद देखी गई। बढ़ते नशे के खिलाफ पुलिस भी लगातार अभियान चलाये हुए है। जिसके तहत पुलिस आए दिन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर रही है। ऐसा शायद कोई ही दिन बीत रहा हो जब कोई नशे का सौदागर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा हो। बढ़ती मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस के अधिकारी भी लगातार अघ्धीनस्थों को निर्देशित कर रहे हैं। जिस पर अधीनस्थ कार्यवाही को अंजाम दे रहे हैं। इस क्रम में बीती रात भी पुलिस ने एक और नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर लिया। बनभूलपुरा थाने में तैनात एसआई रमेश पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम रात के समय क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को गौला बाईपास ट्रचिंग ग्राउंड के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखाई दिया। जो पूछताछ करने पर सकपका गया और इधर-उधर की बातें बनाने लगा। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी तो 2.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम शरीफ पुत्र बाबू निवासी गफूरबस्ती बताया है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह उक्त स्मैक लाइन नंबर 16 कब्रिस्तान गेट निवासी अजीम से लेकर आता है। पुलिस ने अजीम को भी वांछित कर दिया है। साथ ही पुलिस को पकड़े गये तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












