कलयुगी बेटा बना हैवान: नशे में मां, चाची और भाई पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर, उत्तराखंड। जसपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघावाला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी मां, चाची और चचेरे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चाची की मौत हो गई, जबकि मां और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। आरोपी युवक सेंकी चौहान ने पहले अपनी मां रेखा चौहान पर हमला किया, जिससे उनकी उंगलियां कट गईं। इसके बाद वह पड़ोस में स्थित अपने चाचा के घर पहुंचा और वहां अपनी चाची सुनीता देवी व चचेरे भाई हर्षित पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में सुनीता देवी की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। उन्हें और अन्य घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सेंकी चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कुछ समय पहले आरोपी को उसके चाचा द्वारा डांट लगाई गई थी, जिसे वह दिल से लगा बैठा। इस रंजिश में उसने पहले मां से कहासुनी के बाद उन पर हमला किया और फिर चाचा के परिवार को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें -   रामनगर के सांवल्दे पंचायत उपचुनाव में नीना बेलवाल की जीत, कमल बेलवाल को 283 वोटों से हराया

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता; कथित VIP की नियुक्ति रोकने की अपील
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440