
Due to dehydration due to drinking less water, there is a bad effect on the intestines and stomach, many problems can come.
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को डिहाइड्रेशन की वजह से कई अन्य तरह की समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। दिमाग में सूजन, कोमा, किडनी फेलियर को डिहाइड्रेशन से जोड़ कर देखा जा सकता है। डिहाइड्रेशन की समस्या आपकी आंतों को भी प्रभावित करती है। आंतों को आहार से पोषण को अवशोषित करने के लिए लिक्विड की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही बाउल मूवमेंट के लिए भी आपको पानी की जरूरत पड़ती है। व्यक्ति को वजन के अनुसार रोजाना पानी पीने की सलाह दी जाती है। इस लेख में मैक्स अस्पताल के डॉ. दीपक लाहोटी आपको डिहाइड्रेशन की वजह से आंतों व पेट पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के कुछ उपाय भी बताए गए हैं।
बाउल मूवमेंट धीमा होना
शरीर के संचालन में बाउल मूवमेंट एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें आपका आहार आंतों से गुजरता हुआ बाहर आता है। इस प्रक्रिया में पानी या तरल पदार्थ की अहम भूमिका होती है। पानी या तरल पदार्थ आपके बाउल मूवमेंट को बेहतर करने में सहायक होते हैं। बाउल मूवमेंट में सुधार होने से आपको कब्ज की समस्या नहीं होती है।
पेट फूलना की समस्या होना
डिहाइड्रेशन की वजह से आपको गैस की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन के कारण पेट में एसिड बनने लगता है। जिसकी वजह से आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, आपको सीने में जलन (एसिड रिफ्लक्स) की परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
पेट में सूजन होना
कब्ज, सूजन और गैस के अलावा, डिहाइड्रेशन के कारण आंतों में सूजन हो सकती हैं। जब शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होती है, तो इससे म्यूकस कम बनता है। इसके कारण आपकी आंतों में जलन और सूजन की समस्या हो सकती है। यदि किसी को पहले से ही पेट में सूजन की समस्या हो, तो ऐसे में आईबीडी होने की संभावना बढ़ जाती है।
डिहाइड्रेशन की समस्या से कैसे करें बचाव?
- डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए आप शराब और कैफीन का सेवन कम से कम करें।
- सुबह उठने के बाद और सोने से पहले पानी अवश्य पिएं।
- उच्च मात्रा में तरल पदार्थ वाले फलों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा दाल का नियमित रूप से सेवन करें।
- कहीं बाहर जाने से पहले पानी की बोतल साथ में लेना न भूलें।
- डॉक्टर से पूछकर अपने वजन के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी या तरल पदार्थ को अवश्य लें।
शरीर की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप खुद को गर्मियों में भी हाइड्रेट रख सकते हैं। इससे आपको कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट संबंधी अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलने में मदद मिलती है। साथ ही, आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर होती हैं।






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440