सोते समय लार बहने की वजह से आप परेशान रहते हैं तो ये घरेलू नुस्खे होंगे कारगर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जागते समय की तुलना में सोते समय ज्यादा लार का निर्माण होता है। सोते समय मुंह से सांस लेते हैं जिस कारण लार बहने लगती है। लार बनने के कई कारण होते हैं जैसे कि खाने-पीने की चीजों से एलर्जी होना या कुछ दवाओं की वजह से भी अधिक लार का निर्माण होता है। अगर सोते समय लार बहने की वजह से आप परेशान रहते हैं तो ये नुस्खे काम के लिए मददगार हो सकते हैं।

रात को सोते समय मुंह से लार निकलने के कारण

हेल्थलाइन के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि कुछ लोगों को नाक से संबंधित एलर्जी और कुछ खाने-पीने की चीजों से होने वाली एलर्जी के चलते अधिक लार बनती है। कई लोगों में एसिडिटी के कारण भी लार निकलने लगती है। इसके अलावा कई बार टॉन्सिल्स में सूजन आने से गले का रास्ता छोटा हो जाता है, जिससे लार गले से नीचे नही जा पाती है और मुंह से बहने लगती है। कभी-कभी ड्रोल एक न्यूरोलॉजिकल समस्या हो सकती है जिसमें नींद विकार या अन्य स्वास्थ्य कारण शामिल हैं। स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य स्थिति या मल्टीपल स्केलेरोसिस (एमएस) के परिणामस्वरूप भी आपको यह समस्या हो सकती है। जो लोग एक तरफ करवट लेकर या पेट के बल सोते हैं, उन्हें इसका अधिक खतरा होता है। खासकर यदि आप अपने मुंह से सांस लेते हैं, तो सोते समय आपके मुंह से लार निकलना शुरू हो सकती है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रिफ्लेक्स डिसऑर्डर (जीईआरडी) पाचन की बीमारी है जिसमें आपका पेट खायी हुई चीजों को अन्नप्रणाली में वापस भेजता है। जीईआरडी से निगलने में कठिनाई हो सकती है और यह लार का कारण भी बनती है।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

क्या सोते समय मुंह से बहती है लार? छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

  • मुंह से लार बहने पर देर से पचने वाले खाने से दूर रहना चाहिए और पेट साफ रखना चाहिए। लार बहती है तो दो से तीन तुलसी के पत्तों को चबाएं और फिर थोड़ा सा पानी पी लें। दिन में तीन-चार बार ऐसा करने से आपको लार से छुटकारा मिलेगा।
  • सोते समय लार बहने की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है तो फिटकरी को पानी में मिलाकर कुल्ला कर सकते हैं। इससे आपको लार से निजात मिलेगी।
यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

क्या सोते समय मुंह से बहती है लार? छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

  • लार बहने से परेशान हैं तो दालचीनी की चाय आपके लिए कारगर हो सकती है। इसके लिए दालचीनी को पानी में डालें और अच्छे से उबालें इसे छानकर इसमें शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको लार बहने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • बहती लार के लिए आंवला पाउडर फायदेमंद होता है। खाना खाने के तुरंत बाद गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर खाने से आराम मिलता है। साथ ही ये नुस्खा एसिडिटी से भी निजात दिलाता है।
  • 500 मिली. पानी में 125 ग्राम सुहागा डालकर गरारे करने से बहती लार से छुटकारा मिलता है। इस मिश्रण से कुल्ला करने पर भी आपको आराम मिलेगा।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440