अनियंत्रित होकर डंपर खाई में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग- तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गपा। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। वाहन से एसडीआरएफ ने शव बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 23 मई की देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि तिलवाड़ा मार्ग पर लाटा बाबा गेस्ट हाउस के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया है।
सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। ट्रक यूके 14 सीए 5030 में 3 लोग सवार थे जिनमे से 2 घायलों को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि एक व्यक्ति ट्रक में ही था।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई। वाहन में सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायल विशाल पुत्र गगन, 18 वर्ष, निवासी पीपलकोटी, चमोली व सुरेंद्र पुत्र प्रेम सिंह, 21 वर्ष, निवासी नारायण बगड़ चमोली को अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440