समाचार सच, स्वास्थ्य सच। मेथी एक हर्ब है जो लगभग हर घर में होती है। इसका प्रयोग कई डिशेस बनाने में किया जाता है। सिर्फ इतना ही नही इसका प्रयोग कई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओ के लिए भी किया जाता है। आज हम मेथी के फायदे और नुकसान के बारे में जानगे।
शरीर में जलन से राहत
मेथी के दानो को अलग अलग तरह से प्रयोग करके आप शरीर की जलन दूर कर सकते है।
बालो के लिए बहुत फायदेमंद
मेथी में प्रोटीन प्रचूर मात्रा में होता है इसलिए बालो से सम्बंधित समस्याओ को दूर कर सकता है। इसके इस्तेमाल से बाल घने होंगे, रुसी ख़त्म होगी और बाल झड़ना भी बंद हो जाएंगे। इसके नियमित इस्तेमाल से बालो के बढ़ने की गति भी बढ़ जाती है। मेथी में लेसीथिन होता है जो बालो को कंडीशन करता है।
मधुमेह कण्ट्रोल करने में फायदेमंद
मेथी दानो में ह्य्पोग्ल्य्सिमिक तत्व होता है जो शुगर के लेवल को बढ़ने नही देता। इसमें कार्बाेहायड्रेट और फाइबर भी होता है जो शुगर से होने वाले नुक्सान से बचाता है।
स्तन-दूध में वृद्धि में सहायक
जो माँए बच्चो को दूध पिलाती है उनको मेथी दानो का सेवन करना चाहिए। मेथी दानो में गैलेक्टोगॉग्स होता है जिससे स्तन में दूध ज्यादा बनता है और बच्चो का पेट अच्छे से भर जाता है और उसका वजन भी ठीक से बढ़ता रहेगा।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद
एक्सपर्ट्स के अनुसार मेथी दाने कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते है, इस तरह का कोलेस्ट्रोल अच्छा नही माना जाता है।
हृदय के लिए फायदेमंद
मेथी दानो में एंटी ऑक्सिडेंट तत्व होता है जो हृदय को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से खून का संचार सही होता है जिस वजह से कोई ब्लड क्लोट नही बनता। इसके अलावा मेथी दानो का सेवन ब्लड प्रेशर को भी कण्ट्रोल करता है।
सर्दी से आराम
मेथी दाने एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी वायरल होते है जिस वजह से इसमें सर्दी, फ्लू और अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है।
मासिक धर्म की अनियमितता में सुधार
मेथी दानो में एस्ट्रोजन होता है, इसलिए इसके सेवन से माहवारी से सबंधित परेशानियों जैसे पेट में दर्द, सिरदर्द, थकान आदि से आराम मिलता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



