समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में ईडी ने बड़ा एक्शन लेते हुए बिल्डर के घर में रेड डाली है। यह रेड प्रदेश की राजधानी देहरादून के चर्चित बिल्डर निक्की अफ़ज़ल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे डाली।
कैनाल रोड स्थित उनके आवास पर चल रही इस गहन छानबीन से इलाके में हड़कंप मच गया है। म्क् की टीम ने बिल्डर के घर में विभिन्न दस्तावेजों और अन्य सबूतों की तलाश शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इलाके में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बहरहाल कार्रवाई जारी है, और स्थानीय लोगों की नजरें इस पर टिकी हुई हैं।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



