ईडी अधिकारी की पत्नी ने की फंदा लगाकर खुदकुशी, मानसिक तनाव के चलते उठाया कदम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां राजपुर रोड पर रहने वाले एक ईडी अधिकारी की पत्नीने मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। गुरुवार रात उन्होंने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

जानकारी के अनुसार यहां राजपुर रोड पर ईडी अधिकारी अभय कुमार और उनकी 45 वर्षीय पत्नी प्रियंका सिन्हा रहते हैं। गुरूवार की देर रात को प्रियंका ने अपने कमरे में चुन्नी के सहारे पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब उनके परिजन प्रियंका के कमरे में आये तो सहम गये, उन्होंने देखा की प्रियंका अचेत अवस्था में लटकी हुई है। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात को ही पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। परिजनों का कहना है कि प्रियंका मानसिक बीमारी से ग्रस्त थी और उसका उपचार भी चल रहा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले की सही जानकारी हो पायेंगी।

यह भी पढ़ें -   आइए एप्पल साइडर विनेगर से जुड़े असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानें…

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440