स्वास्थ्य और शिक्षा की दुर्दशा के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदारः सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। पहाड़ों पर हो रहे हादसों के दौरान इलाज न मिलने से लोगों की मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहर में जोरदार प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार पर तीखे आरोप लगाए

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने स्वास्थ्य और शिक्षा की दुर्दशा के लिए शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार छात्र संघ चुनाव कराने से क्यों डर रही है। सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। पहाड़ों में सड़क हादसों के दौरान घायलों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें -   भक्ति के महासागर में डूबा हल्द्वानी, भागवत कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर आरोप
विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टर हैं तो व्यवस्थाएं नहीं हैं, और जहां व्यवस्थाएं हैं वहां डॉक्टरों की कमी है। इस कारण पहाड़ों के मरीजों को हल्द्वानी और देहरादून जैसे शहरों में इलाज के लिए आना पड़ता है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति पर बोझ बढ़ता है, बल्कि उन्हें भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें -   13 जून 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

महंगे इलाज का बोझ
विधायक ने यह भी कहा कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने में सरकार असफल रही है, जिसके कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में महंगे इलाज के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पहाड़ों में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

कांग्रेस ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो जनता के साथ मिलकर सड़कों पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440