एड्यूमाउंट इंटरनेशनल स्कूल का नाम किया रोशन, दो छात्र सैनिक स्कूल घोड़ा खाल तथा एक छात्रा साइबर ओलंपियाड में निकली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां बरेली रोड स्थित एड्यूमाउंट इंटरनेशनल स्कूल (Edumount International School ) के दो छात्रों ने सैनिक स्कूल घोड़ा खाल की परीक्षा तथा साइबर ओलंपियाड में एक छात्रा ने परीक्षा पास कर स्कूल के साथ-साथ अपने हल्द्वानी महानगर का नाम रोशन किया है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य श्रीमती नम्रता सेन ने बताया कि स्कूल के कक्षा 6 के सौरभ सिंह लोढियाल पुत्र श्री वीरेन्द्र सिंह लोढियाल तथा कक्षा पांच के छात्र शुभ बिष्ट पुत्र श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने सैनिक स्कूल घोड़ा खाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीण की है। साथ ही स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा अनुश्री सिंह सेन सुपुत्री कर्नल संदीप सेन ने साइबर ओलंपियाड में रीजनल रैंक 26 वे व जोनल रैंक तृतीय स्थान पर प्राप्त कर हल्द्वानी महानगर का नाम रोशन किया है। इसी के साथ जोनल ब्रोंज मेडल व मेडल ऑफ डिंस्टिंक्शन के साथ विद्यालय का गौरव बढ़ाया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

इधर स्कूल के डायरेक्टर कर्नल संदीप सेन (Colonel Sandeep Sen) व प्रधानाचार्य श्रीमती नम्रता सेन ने बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त कि विद्यालय के सभी छात्र इससे प्रेरणा प्राप्त कर अपने अभिभावकों एवम देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर विद्यालय स्टाफ तथा अभिभावकों ने भी खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी को भाजपा ने बनाया प्रदेश प्रवक्ता, 8 नए चेहरों से मजबूत हुई प्रवक्ता टोली

Edumount International School named Roshan, two students of Sainik School Ghoda Khal and one girl appeared in Cyber Olympiad

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440