ईद मिलादुल नबी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ईद मिलादुल नबी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस निकाला जिसमें बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोगों ने पत्ती-पत्ती फूल-फूल, या रसूल या रसूल के नारों के साथ मुजाहिद चौक से शुरू हुआ जुलूस नईबस्ती, इन्द्रानगर बड़ी रोड, छोटी रोड, लाइन नंबर 16, लाइन नंबर 12, चोरगलिया रोड, लाइन नंबर एक से होता हुआ मंगल पड़ाव, जामा मस्जिद, ताज चौराहा, रेलवे बाजार से होकर किदवई नगर से वापस ताज चौराहा पहुंचा। जहां मौलानाओं ने देश की तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं की। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस में हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, दर्जा मंत्री मजहर नईम नवाब, शुऐब अहमद, विधायक सुमित हृदयेश, मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला आदि ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इस दौरान सड़कों को भी आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया।
जुलूस के अवसर पर जनसेवा एकता कमेटी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई। इसके अलावा जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों को पानी, शर्बत आदि वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें -   कौसानी स्कूल में रहस्यमयी घटनाएंः छात्राओं की बिगड़ती हालत से दहशत, “अलौकिक असर” की चर्चा तेज

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440