रमजान माह की इबादतों और रोजे के बाद मनाया गया ईद-उल-फितर, एक-दूसरे को गले मिलकर दी ईद की बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ईद-उल-फितर (मीठी ईद) का त्यौहार प्यार, प्रेम और उल्लास के साथ मनाया गया। ईद-उल-फितर की नमाज अता करने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। एक दूसरे को गले लगाकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी और राष्ट्र में अमन, चैन और शांति के लिए दुआ मांगी। चांद दिखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईद का त्योहार मना रहे हैं।

ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर मस्जिदों में लोग मंगलवार को सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में नमाज अदा करने पहुंचे। शहर की इंदिरा नगर स्थित बड़ी मस्जिद में मौलाना अशरफ कादरी ने, मस्जिद कस्तवान में मौलाना मो. कमर अशरफ ने पौने नौ बजे, जलालशाह बाबा मस्जिद में मौलाना मो. जलाल ने सवा सात बजे, मस्जिद आस्तान जहांगीर में मौलाना मो. जाकिर खान मिस्वाही ने साढ़े आठ बजे, मीरा माग्र स्थित जामा मस्जिद में मौलाना मो. आजम कादरी ने सवा आठ बजे, ईदगाह में मौलाना अब्दुल मुफ्ती वासित ने, किदवई नगर स्थित ख्वाजा मस्जिद में मौलाना मो. दानिश ने साढ़े आठ बजे, सुनहरी मस्जिद में आठ बजे मौलाना मो. बिलाल ने, बिलाली मस्जिद में साढ़े आठ बजे मौलाना मो. आसिम ने, लाल मस्जिद में मौलाना मो. रईस ने, मस्जिद अंसारान में सवा आठ बजे मौलाना मो. कासिम ने, मस्जिद गफ्फारी में मौलाना मो. शाहिद मिस्वाही ने, चिराग अली शाह बाबा में साढ़े आठ बजे मौलाना हयातुल्लाह शाह ने, मस्जिद उमर में मौलाना मो. मुकीम ने, काठगोदाम स्थित मस्जिद में सवा आठ बजे नमात अता की गई।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कोरोना वायरस की वजह से करीब दो साल बाद आज ईद उल फितर के मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मस्जिदों में नमाज पढ़ने पहुंचे। पिछले दो सालों में ईद के मौके पर लोगों से अनुरोध किया गया था कि वे अपने घरों में ही नमाज अदा करें। इस बीच, मस्जिदों के आस-पास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए ताकि कोई अनहोनी न हो। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी। एसएसपी पंकज भट्ट ने भी लोगों से त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। सोमवार को चांद दिखाई देने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रमजान के दौरान महीने भर चलने वाला रोजा खत्म हो गया। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौंवा महीना है, जिसमें लगभग 30 दिनों तक कठोर उपवास रखा जाता है। इस महीने के दौरान मुसलमान सुबह से शाम तक भोजन या पानी का सेवन नहीं करते हैं। वे सहरी (सुबह से पहले का भोजन) खाते हैं और शाम को इफ्तार के साथ अपना दिनभर का उपवास तोड़ते हैं। ईद उल फितर रमजान के उपवास महीने के अंत का प्रतीक है। यह त्योहार इस्लामिक चंद्र कलेंडर के 10वें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। इस मौके पर एसपी सिटी हरवंश सिंह, सीओ महेंद्र सिंह धौनी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, कोतवाल हरेंद्र चौहान आदि पुलिस फोर्स के साथ दलबल के साथ मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इधर ईद-उल-फितर पर अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, सपा प्रदेश महासचिव शोएब अहमद, हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने लोगों को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने भी लोगों को ईद की बधाई दी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440