समाचार सच, हल्द्वानी। ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे किलोमीटर संख्या 86/7 पर एक अधेड़ की मौत हो गई है। इस सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव कब्जे में ले लिया। घटना के बारे में शताब्दी एक्सप्रेस के चालक के अनुसार उसने जब ट्रेक पर सख्श को देखा तो ट्रेन को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन गति अधिक होने के चलते ट्रेन उक्त सख्श के पास पहुंचने से पूर्व रूक नहीं पाई। जिससे सख्श की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त मिलिट्री इंजीनियरिंग 55 वर्षीय मनोहर चंद सती पुत्र मोतीराम सती ग्रााम शिवाली पोस्ट चौपटिया तहसील रानीखेत के रूप में की गई। मृतक वर्तमान में आर्मी कैंट में रहता था। जनपद अल्मोड़ा उर्म्55 वर्ष तथा हाल पता आर्मी कैंट हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












