डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के चुनाव : पंवार प्रदेश अध्यक्ष व ऐरी प्रदेश महामंत्री बने

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। देहरादून में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के चुनाव संपन्न हुए जिसमें प्रताप सिंह पंवार को अध्यक्ष और राजेन्द्र सिंह ऐरी को प्रदेश महांमत्री चुना गया। एसोसिएशन के चुनाव 8 पदों के लिए हुए जिसमें 17 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। ज्ञात हो कि विगत तीन वर्षों से चल रही दो कार्यकारिणी को भंग कर महानिदेशक चिकित्सा विभाग व प0क0 उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा गठित निर्वाचन समिति में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यकारिणी हेतु चुनाव दिनांक 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक चले मतदान को लगभग 1210 मतदाताओं ने भाग लिया। 1 मार्च हुई विभिन्न जनपदों से प्राप्त मतों को संकलित कर परिणाम की घोषणा की गयी। जिसमें प्रीतम सिंह पंवार प्रदेश अध्यक्ष व राजेन्द्र सिंह ऐरी महामंत्री पद के लिए विजयी घोषित हुए। इनके अतिरिक्त गिरीश भूषण नौटियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोकुल सिंह मेहता उपाध्यक्ष, जगदीश चन्द्र पाठक को संगठन मंत्री, सुरेश चन्द्र पालीवाल को संयुक्त मंत्री, केआर आर्या को कोषाध्यक्ष व उर्मिला द्विवेदी को संप्रेक्षक बनाया गया है। इधर राज्य की स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र व गोपनीयता की शपथ दिलायी। वहां अतिरक्त निदेशक डा. एस के गुप्ता, डा. विनीता शाह, अपर निदेशक डा. नीतू साह, संयुक्त निदेशक एवं निर्वाचन अधिकारी डा. एके सिंह व सहायक निदेशक डा. तुहिन कुमार व एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।
इधर अध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह पंवार को 675 व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह ऐरी का 648 मत मिले। इसके उपरान्त राज्य की नवनियुक्त महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा का अभिनन्दन व सेवानिवृत महानिदेशक डा. अमिता उप्रेती को विदाई दी गयी। इस दौरान राज्य के तमाम सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार व संचालन प्रदेश महामंत्री आरएस ऐरी ने किया।

यह भी पढ़ें -   गर्मी में हल्की, रिफ्रेशिंग और पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्रिंक गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखने में मदद करती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440