-संगठन के पुरोधा एवं संरक्षक बाबू लाल गुप्ता ने किया उद्घाटन
-12 जुलाई को अंतिम संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन तथा 16 को नामांकन
-प्रदेश के 19 जिलों की 380 ईकाइयों के कुल 800 मतदाता चुनाव में करेंगे प्रतिभाग

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल समिति उत्तराखण्ड के प्रान्तीय कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव हेतु शनिवार को चुनाव कार्यालय खोला गया। यहां नैनीताल रोड स्थित सरस मार्केट में खुले चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संगठन के पुरोधा एवं संरक्षक बाबू लाल गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जुलाई को होने वाले प्रान्तीय कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी है। इस चुनाव में केवल प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश महामंत्री पद के लिये मतदान होगा। जिसमें 19 जिलों की 380 ईकाइयों के कुल 800 मतदाता चुनाव में प्रतिभाग करेंगे।
इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, चुनाव अधिकारी सुरेश बिष्ट, गुलशन छाबड़ा, अश्विनी छाबड़ा तथा राजेश अग्रवाल समेत चुनाव संचालन समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि चुनाव अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कार्यक्रमानुसार चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को प्रातः 11 बजे अंनतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 10 जुलाई को शाम 5 बजे तक अंनतिम मतदाता सूची पर अपत्ति प्रकिया का कार्य होगा। 12 जुलाई को प्रातः 11 बजे अंतिम संशोधित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
श्री गोयल ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में आगे बताते हुए बताया कि 15 जुलाई को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री प्रक्रिया होगी। 16 जुलाई को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया तथा उसी दिन अपरान्ह 3.30 बजे से सायं 5 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच प्रक्रिया का कार्य होगा। 17 जुलाई को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापसी तथा 29 जुलाई को प्रातः 8 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। उसी दिन मतगणना उपरान्त परिणाम भी घोषित कर दिया जायेंगा।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से चुनाव संचालन समिति के राम सिंह बसैड़ा, रावेल सिंह आनन्द, मोहन बोरा, रामपाल गंगोला, श्रीमती शान्ति जीना, कौशलेन्द्र भट्ट, निवर्तमान प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा, राजकुमार गुड्डी, निर्मल सिंह दसपाल, विनीत जैन, सतपाल गावा, सुरमुख सिंह, दिनेश सिंह रैक्वाल, रूपेन्द्र नागर, नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, कुसुम दिगारी, सौरभ भट्ट, विनिता शर्मा, प्रियंका शर्मा, विनीता शर्मा, उर्वशी बोरा, मंजू पाठक, सिद्धि सुयाल, रेनू टण्डन, सुरभि मल्होत्रा, गीता काण्डपाल, प्रवीन पटवाल, पंकज जोशी आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



