समाचार सच, हल्द्वानी। विद्युत विभाग की टीम द्वारा चोरी की बिजली जलाने के मामले को लेकर पुलिस में एक आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। क्षेत्र में हो रही बिजली चोर को रोकने के लिए विद्युत वितरण उपखंड टीपीनगर की टीम क्षेत्र भ्रमण पर निकली थी। इस दौरान उन्हें नीलांचल कॉलोनी निवासी दयाल चन्द्र पांडे के यहां बिजली चोरी होती मिली। विद्युत विभाग की टीम द्वारा विद्युत चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली केबिल को कब्जे में ले लिया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ पुलिस में विद्युत चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



