हल्द्वानी के जजफार्म स्थित घर में पकड़ी गयी बिजली चोरी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के जजफार्म क्षेत्र के एक घर में चोरी की बिजली पकड़ी गयी। विद्युत विभाग ने बिजली चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
क्षेत्र में विद्युत वितरण उपखंड टीपीनगर के अवर अभियंता धीरज पंत के नेतृत्व में विभागीय टीम ने आज यहां जजफार्म में चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच टीम को क्षेत्र के एक घर में बिजली चोरी करने मामला मिला। बिजली चोरी करने आरोपी का नाम कमल कुमार सेठी बताया जा रहा है। इस पर विभाग की ओर से पुलिस में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दोस्ती का जश्न मातम में बदला: घर से मुस्कुराकर निकला हल्द्वानी का आदित्य, चांफी के गधेरे ने छीन ली माता-पिता की दुनिया
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440