जंगल में घास लेने गए बुजुर्ग दंपती पर हाथी का हमला, दोनों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/डोईवाला। उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला डोईवाला के अपर जौलीग्रांट से सामने आया है, जहां जंगल में घास लेने गए एक बुजुर्ग दंपती पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने पति-पत्नी को पटक-पटक कर मार डाला। इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राजेंद्र पंवार (70) और उनकी पत्नी सुशीला देवी (65) के रूप में हुई है। रोजाना की तरह बुधवार सुबह दोनों जंगल में घास लेने गए थे। इसी दौरान हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। जब अन्य ग्रामीण घास लेने जंगल पहुंचे, तो उन्होंने दंपती के शवों को क्षत-विक्षत हालत में पाया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को जंगल से बाहर निकालकर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट भेजा। इस घटना के बाद गांव के लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में घूमने वाले हाथियों की निगरानी बढ़ाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

पूर्व सभासद राकेश डोभाल ने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है। दोनों पति-पत्नी मिलनसार थे और रोज जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने जाते थे। वन विभाग को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 543 ब्रांड की दवाओं के नए दाम जारी, 9 नवंबर से लागू होंगी कीमतें

ग्रामीणों और पूर्व सभासद ने सरकार और वन विभाग से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440