ऊर्जा प्रदेश में लगातार हो रही बिजली कटौती राज्य सरकार की विफलता : सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य में लगातार बिजली कटौती पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश के नाम से देश भर में प्रसिद्ध उत्तराखंड जब अपने निवासियों को भरपूर बिजली नही दे पाए तो समझ आता है कि राज्य सरकार का प्रबंधन फेल है।

बुधवार को जारी एक बयान में विधायक सुमित हृदयेश का कहना है कि लगातार होती बिजली कटौती साफ संकेत दे रही है कि उत्तराखंड राज्य की सरकार जिस राज्य ने पूरे देश को ऊर्जा देंने का कार्य किया है अपने राज्य के निवासियों विशेष कर बोर्ड एग्जाम के बच्चों को इस समय बिजली की उपलब्धि सही तरीके से नहीं करा पा रही है। उनका आरोप है कि गर्मी बढ़ने से लोड का नाम लेकर केवल खाना पूर्ति कर रहे है लेकिन सच्चाई ये है कि ऊर्जा विभाग से अभी तक अनुमोदन मिला ही नही है कि राज्य सरकार पवार ग्रिड के लिए अतिरिक्त बिजली खरीद कर अपने राज्य के निवासियों को दे सके। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य है और जिसकी वह घोर निंदा की है। उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब इस पर कार्यवाही करने का विशषे आग्रह किया है।

विधायक ने बताया है कि इस संदर्भ में उनकी जितने भी अधिकारियों से बात हुई है उन्होंने अपनी उदासीनता और जो जवाब दिए है उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि निकट भविष्य में कोई भी व्यवस्था में सुधार के संकेत आने वाले नही दिख रहे है। उन्होंने सरकार को चेताया है कि अगर शीघ्र ही बिजली कटौती का खेल बंद नहीं तो कांग्रेस के सभी विधायकों तथा कांग्रेसियों के साथ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440