दूसरी बेटी के जन्म पर भड़का पिताए अस्पताल में किया बवालय पुलिस ने कराया शांत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। समाज में बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों की सोच अब भी नहीं बदली है। पिथौरागढ़ जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया हैए जहां दूसरी बेटी के जन्म से नाराज पिता ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के दिग्तोली गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। सोमवार को महिला ने बच्ची को जन्म दिया। दूसरी बार भी बेटी होने की सूचना मिलते ही युवक आपा खो बैठा और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उसकी हरकतों से अस्पताल स्टाफ और अन्य मरीजों के परिजन भी परेशान हो गए।

यह भी पढ़ें -   टेंट की दुकान पहुंचने से पहले ही उजड़ गई जिंदगी... डंपर से भीषण टक्कर में युवक की मौत, महिला जिंदगी की जंग लड़ रही

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराकर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई। जांच में युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   विजयपुर–पहाड़पानी सड़क पर सांसद अजय भट्ट का एक्शन, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

घटना को लेकर सामाजिक संगठनों और जागरूक लोगों ने भी नाराजगी जताई है। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हेमा थलाल ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और परिवार व समाज का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे समय में बेटी के जन्म पर नाराजगी जाहिर करना समाज में अब भी मौजूद पुरानी मानसिकता को दर्शाता है।

सीओ पिथौरागढ़ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक के नशे में होने की पुष्टि के बाद उसके खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई अलग तहरीर नहीं दी गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440