घर में घुसकर चोरों ने नगदी व जेवरातों पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शुक्रवार की देर शाम को कुसुमखेड़ा ग्राम चीनपुर में चोरों ने चोरी की एक घटना को अंजाम देकर हजारों की जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की इस घटना के समय परिवारजन घर से कुछ दूरी पर बने अपने गौशाला में मवेशियों चारा डालने गये हुए थे। गृहस्वामिनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना से ग्रामीण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने इस मामले में एक चोर को हिरासत में लिया है। पुलिस शाम तक मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।

ग्राम चीनपुर कुसुमखेड़ा निवासी पार्वती पांडेय के अनुसार वह बीती शाम वह घर के समीप ही स्थित गौशाला में मवेशियों को चारा डालने गई थी। इस बीच चोर घर में घुस गये और अलमारी में रखी 40 हजार की नगदी व तीन सोने की चेनों पर हाथ साफ कर लिया। जब वह कुछ देर बाद लौटी तो अलमारी खुली देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंची और कार्यवाही की गुहार लगाई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। इधर इस मामले में पुलिस ने एक चोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस देर शाम तक घटना का खुलासा कर सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार तैयार, 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत को 1000 सफाईकर्मी, 300 शौचालय और खाद्य सुरक्षा की कड़ी निगरानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440