पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ0 आशुतोष पंत ने किये 650 पौधे भेंट

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार को नगर निगम रुद्रपुर के सभागार में देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और निःशुल्क पौध भेंट कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद चिकित्सक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ0 आशुतोष पंत ने फलों के 650 पौधे भेंट किये गए।
कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को नगर आयुक्त श्री जय भारत सिंह के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की जरूरत पर विस्तृत जानकारी दी गयी। आयुर्वेद चिकित्सक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ आशुतोष पंत ने पर्यावरण पर अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि उनका वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण अभियान चल रहा है उसके तहत उन्होंने 25 अगस्त 18 हजार पौधे लगाने की योजना है। उन्होंने इस पोध भेंट कार्यक्रम के लिये निगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर आयुक्त जय भारत सिंह, उपायुक्त डॉ राकेश चिलाना व श्री दिनेश कुमार सहित आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR बैठक में सियासी संग्राम! रुद्रपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, तीखी बहस के बाद धरने पर बैठे भाजपाई
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440