पुलिस ने किया सट्टा पर्ची व नगदी के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested with betting slip and cash

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने गश्त के दौरान एक सटोरिये को सट्टा पर्ची व नगदी के साथ गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया।

राजपुरा चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मारा गया। जहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 1140 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल आर्या उर्फ लट्टर निवासी राजपुरा बताया। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440