आबकारी विभाग ने अंग्रेजी शराब के साथ युवक को पकड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आबकारी विभाग की टीम ने एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कार रोड इंदिरा नगर, बिन्दुखत्ता के एक घर में भारी मात्रा में शराब रखी गई है। इस सूचना पर वहां छापा मारा गया तो अलग-अलग ब्रांड के 288 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। इस पर मकान में मौजूद लक्ष्मण सिंह पुत्र खड़क सिंह से शराब संबंधी कागजात मांगे गये। लेकिन वह नहीं दिखा पाया। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पकड़े गये युवक ने बताया कि उक्त शराब उसने ठेकों से खरीद कर एकत्र की है और कोविड कर्फ्यू में उसे महंगे दामों में बेचने का काम कर रहा था। तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक हल्द्वानी महेंद्र सिंह बिष्ट, नैनीताल हरीश जोशी, प्रधान सिपाही आनंद दोसाद, सिपाही गोविंद व रमाकांत बबाडी, चालक महेश लोहनी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 अक्टूबर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण षष्ठी पर कई राशियों को मिल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440