आबकारी विभाग को मिली सफलता, शराब का जखीरा बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून में आबकारी विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर विभागीय टीम ने शराब का जखीरा बरामद किया है। सफलता में विभाग ने लाखों रूपये भी बरामद किये हैं। विभाग इस पूरे मामले की जांच में जुट गये है।

मंगलवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों को मुखबिर ने सूचना दी कि बॉण्ड परिसर में अवैध शराब का खेल चल रहा हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उप आबकारी आयुक्त रमेश चौहान के नेतृत्व में विभागीय टीम ने वहां छापा मार दिया। टीम को बॉण्ड परिसर के प्रथम तल से शराब के पव्वों की 345 पेटी, 4 बोतल बरामद हुई। साथ ही टीम ने करीब 12 लाख रूपये की कर चोरी पकड़ी। टीम को मौके से वर्ष 2017 के लिए जारी किये गये होलोग्राम भी बरामद हुए। जांच में पता चला कि उक्त होलोग्राम मै. एआरएल इंटर प्राइजेज नामक फर्म को जारी नहीं किये गये थे। इस मामले में संबंधित इकाई के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही जिला आबकारी अधिकारी को जिले के समस्त बॉण्ड अनुज्ञापनों को उक्त परिपेक्ष में जांच करने के निर्देश दिये गये हैं। बरामद होलोग्राम के संबंध में जांच कर फर्म के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

सफलता प्राप्त करने वाली टीम में सहायक आबकारी आयुक्त कैलाश बिन्जोला, निरीक्षक डॉ ज्योति वर्मा, खजान सिंह शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440