युवा जिलाध्यक्ष दिनेश व महामंत्री परमजीत ने की कार्यकारिणी की घोषणा
समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिला नैनीताल के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामपाल सिंह गंगोला एवं जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे की संस्तुति पर युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ‘दीपू’ एवं महामंत्री परमजीत सिंह पम्मा ने जिला इकाई का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की है।
मण्डल की घोषित युवा जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र जायसवाल मुन्ना, उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, मिंटू गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, मो. हसीन, विनोद गुप्ता, प्रदीप बिष्ट, जस्सी चढ्डा, राजू गुप्ता, राजेश साहू, संजय गोयल, सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम मनचंदा, संगठन मंत्री हेमन्त गुप्ता, जीशान मलिक, मधुकर सिंह बनोला, सतीश साहू, विपिन साहू, कवलदीप सिंह, अमित बिष्ट, उमेश लोधी, सचिव पूरन सागर, सन्नी कपूर, विजय कश्यप, जाकिर सलमानी, कपिल वर्मा, बमनप्रीत सिंह, अमनपाल सिंह, दीपक गुप्ता, अंकुर ओबराय, मनीष साहू, राजन, अर्जुन छाबड़ा, निशान्त वैभव, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता को मनोनीत किया गया।
युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे व्यापारी हितों के लिए कार्य करेंगे। इधर मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, संगठन मंत्री रूपेन्द्र नागर, नन्दकिशोर लाला जायसवाल, मुरलीमनोहर मुलानी, चन्द्रशेखर दानी, योगेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, डीके गुप्ता आदि व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा बधाई दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

