बनभूलपुरा में फर्जी दस्तावेज़ों का खुलासा! आयुक्त दीपक रावत ने दबिश देकर पकड़ा अरायजनवीस, सरकारी कर्मियों की मिलीभगत उजागर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहा महानगर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज़ बनाने के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने गुरुवार देर शाम बनभूलपुरा क्षेत्र में छापा मारकर एक अरायजनवीस के घर से नकली दस्तावेज़ों का जखीरा बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा निवासी दस्तावेज़ लेखक फैजान मिकरानी पर घर और सीएससी सेंटर से फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने की शिकायत मिली थी। इस पर आयुक्त रावत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुँचकर फैजान के घर से फर्जी दस्तावेज़, पुराने बिजली बिल और कई नकली प्रमाण पत्र बरामद किए।

जांच में पता चला कि यह शिकायत बरेली निवासी रईस अहमद ने आयुक्त के जनता दरबार में की थी। रईस ने बताया था कि उनके नाम से किसी और व्यक्ति का स्थायी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह दस्तावेज़ फैजान मिकरानी द्वारा ही बनाया गया पाया गया।

आयुक्त रावत ने मामले में फैजान मिकरानी, शिकायतकर्ता रईस अहमद, तथा देवेंद्र पांडे और उनकी पत्नी नंदी पांडे सहित अन्य संबंधितों को बुलाकर गहन पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सरकारी विभागों के कुछ कर्मचारी भी इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं।

मौके से सैकड़ों पुराने बिजली बिल और अन्य दस्तावेज़ भी मिले, जिन्हें फर्जी आवेदनों में उपयोग किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि फैजान ने कई लोगों के दस्तावेज़ों से नकली ईमेल आईडी बनाकर प्रमाण पत्र तैयार किए और दूसरे मोबाइल नंबरों का दुरुपयोग किया।

यह भी पढ़ें -   उच्च न्यायालय नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट व हाईटेक मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

आयुक्त ने एसडीएम राहुल शाह को तत्काल मुकदमा दर्ज करने और तहसील परिसर में बिना लाइसेंस काम कर रहे सभी अरायजनवीसों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी को पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं।

आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट कहा कि यह गंभीर अपराध है। फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने वाले और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुराने सभी प्रमाण पत्रों की भी जांच की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम राहुल शाह, सीओ नितिन लोहनी, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440