उत्तराखण्ड पुलिस को दिल्ली की महिला और पुरूष के पास से मिले 6.68 लाख के नकली नोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस को दिल्ली की महिला और पुरुष के पास से 6.68 लाख के नकली नोट मिले है। पुलिस ने उसके पास से 80 हजार 20 रुपये के असली नोट भी बरामद किये हैं। पुलिस पकड़े आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार चकराता में दिल्ली की एक महिला व पुरुष विगत दो दिन से पर्यटक के तौर रह रहे थे। उनके पास नकली नोट होने के शक में स्थानीय व्यापारियों ने देर रात पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान चकराता गेट के पास एक कार में सवार महिला और पुरुष को रोककर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दो हजार, पांच सौ, दो सौ, सौ और पचास रुपये के नोट बरामद हुए। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। जहां पुलिस ने दो हजार के करेंसी नोटों की जांच की तो वह नकली पाए गए। पकड़े गए पुरुष की पहचान बहार अहमद निवासी सुभाष मोहल्ला डीटीसी डिपो नार्थ गौड़ा गढी मेंहू भजनपुरा पूर्वी दिल्ली व महिला प्रेमलता निवासी श्रीराम रोड निकट सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन उत्तरी दिल्ली के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने कुछ महीने पहले भी नकली नोट दुकानदारों और मॉल आदि में चलाने की बात स्वीकार की है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि दोनों के पास से दो हजार के 334 नकली नोट बरामद हुए हैं। दोनों से पूछताछ जारी है और पता किया जा रहा है कि नकली नोट कहां से लाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमा नहीं, 7 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश का खतरा, 14 अगस्त तक अलर्ट
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440