हरिद्वार में एक वाहन हादसे में पिता व बच्चे की मौत, राजस्थान से गंगा स्नान को आया हुआ था श्रद्धालु परिवार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। यहां हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक वाहन हादसे में पिता व बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि राजस्थान से उक्त परिवार गंगा स्नान करने आ रहे थे, रास्ते में यह अनहोनी हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। जबकि वाहन में अन्य सवार लोग सुरक्षित बताये जा रहे है।

पुलिस के अनुसार जयपुर से शनिवार तड़के एक परिवार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिद्वार आ रहा था। उनकी गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र में बढ़ेडी राजपुताना के पास पहुंची थी कि तभी चालक की आंख लग गई। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीन साल के मासूम को गोद में लेकर बैठे पिता व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राम स्वरूप व उसके बच्चे के शव को कई घंटों की मशक्कत के बाद कटर से गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में गाड़ी सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बहादराबाद थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में अतिक्रमण हटते ही बवाल, स्कूल संचालक पर दबंगई और पत्रकार पर दबाव के आरोप
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440