ड्यूटी पर निकले लाइनमैन की मौत से मचा कोहराम: करंट लगने से पोल से गिरा, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी | लालकुआं विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता गांव से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बिजली फॉल्ट खोजते समय करंट की चपेट में आकर 28 वर्षीय लाइनमैन सुनील सिंह दानू की मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे का है, जब बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद सुनील हाटाग्राम क्षेत्र में लाइन चेक करने गए थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फॉल्ट ढूंढते वक्त अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे सुनील पोल से नीचे गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   २३ फरवरी २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सुनील बिंदुखत्ता के तिवारीनगर चित्रकूट इलाके के निवासी थे और विद्युत विभाग में ठेका आधार पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। पीछे पत्नी मंजू देवी, माता-पिता और दो मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। भाई करन दानू की फास्ट फूड की दुकान है, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें -   36 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

क्या कहते हैं विभागीय अधिकारी?
कनिष्ठ अभियंता इंतजार अली ने आशंका जताई है कि यह हादसा बैक करंट के कारण हुआ। वहीं एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि सुनील ने ब्रेकडाउन लिया था और उसी दौरान यह दुर्घटना घटी। मामले की विभागीय जांच की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440