बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श के गजब के फायदे, आइए जानते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। भारतीय संस्कृति में हम कई ऐसी चीजों को फॉलो करते हैं, जो कहीं न कहीं हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ती हैं। इसमें बड़े-बुजुर्गों का पैर छूना भी शामिल है। बड़े-बुजुर्गों का पैर छूना भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में सदाचार का प्रतीक माना जाता है। इसलिए हम में से कई लोग अपने बड़े-बुजुर्गों का पैर छूते हैं, जिसमें आपको बल, बुद्धि, विद्या मिलने वाला आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। यह आशीर्वाद आपके लिए सच भी शामिल हो सकता है। कई लोगों को इस बात से आश्चर्य होगा कि पैरों को छूने से स्वास्थ्य पर कई पॉजिटिव असर होते हैं। यह न सिर्फ आपके कमर दर्द को कम कर सकता है, बल्कि स्किन और बालों के लिए भी काफी ज्यादा प्रभावी माना जाता है। आइए जानते हैं चरण स्पर्श करने से सेहत को क्या फायदे होते हैं?

आत्म विश्वास को मिलता है बल
बड़े-बुजुर्गों का पैर छूना आपको मनोवैज्ञानिक दृष्टि से मजबूत बनाता है। यह आपकी इच्छा शक्ति को बढ़ावा देता है। नियमित रूप से ऐसा करने से आपके मन पर सकारात्मकअसर पड़ता है, जो किसी लक्ष्य को पाने में आपका आत्मविश्वास और बल को बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

पीठ दर्द से छुटकारा
अगर आप अपने बड़े बुजुर्गों का नियमित रूप से पैक छूते हैं, तो इससे आपको पीठ दर्द की परेशानी नहीं होती है। दरअसल, पैर छूने के लिए आपको अपनी पीठ को नीचे की ओर झुकाना होता है, जिससे पीठ और कमर के हिस्से की स्ट्रेचिंग होती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जो आपको पीठ दर्द से आराम दिला सकती है।

दिल को रखता है सुरक्षित
अगर आप नियनित रूप से पैर छूते हैं, तो इससे हार्ट में ब्लड सर्कुलेट बेहतर ढंग से होता है। यह आपके दिल के लिए काफी अच्छा हो सकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिए भारतीय संस्कृति की इस परंपरा को जरूर फॉलो करें।

यह भी पढ़ें -   202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त

स्किन और बालों की समस्याएं करे कम
बड़े-बुजुर्गों का पैर छूने से आपकी स्किन और बाल भी चमकनेलगेंगे। दरअसल, चरण स्पर्श करने से आप साष्टांग मुद्रा में आते हैं। इससे स्किन से लेकर बालों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जो स्किन और बालों के सेल्स के निर्माण में सहायक है। इससे स्किन और बालों में चमक आती है। साथ ही एक्ने, पिंपल्स, झड़ते बालों की परेशानी को कम कर सकती है।

नर्वस सिस्टर को करे बेहतर
पैर छूने से न सिर्फ आपको अच्छा आशीर्वाद मिलता है, बल्कि इससे आपका नर्वस सिस्टम भी बेहतर हो सकता है। दरअसल, जब आप पैर छूते हैं, तो इससे उंगलियों के पॉइंट्स दबते हैं, जिससे आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

नोट: पैर छूने से आपकी शारीरिक एक्टिविटी बढ़ती है, जिससे आपके समग्र शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इसलिए यह आपके लिए काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह किसी भी बीमारी का इलाज नहीं हो सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440