
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों के सीजन में आड़ू का सेवन देश के कई हिस्सों में किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह विटामिन सी से भरपूर फल होता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे- फाइबर, विटामिंस, खनिज पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है। लेकिन क्या आपने आड़ू की पत्तियों का इस्तेमाल किया है? आड़ू की फल की तरह इसकी पत्तियां भी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होती हैं। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल आप सीधे तौर पर कर सकते हैं। वहीं, कई लोग आड़ू की पत्तियों से चाय बनाकर पीते हैं। इससे स्वास्थ्य को काफी लाभ हो सकता है। आज हम इस लेख में आड़ू की पत्तियों के इस्तेमाल से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से बातचीत की। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट?





आड़ू की पत्तियों के फायदे
आंखों के लिए फायदेमंद
आड़ू की पत्तियों का इस्तेमाल करने से आपकी आंखों की समस्या को दूर कर सकता है। खासतौर इसकी पत्तियों को पीसकर अपने आंखों के आसपास लगाएं। इससे आंखों की ड्राईनेस दूर होती है। साथ ही आपकी आंखों को ठंडक मिल सकती है। इससे आंखों को राहत मिल सकता है।
पीरियड्स की परेशानियों में लाभकारी
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी दर्द और ऐंठन की परेशानी होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप आड़ू के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीरियड्स में दर्द या ऐंठन होने पर आड़ू के पत्तों से तैयार चूर्ण को 1 गिलास पानी के सा लें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
घाव को जल्दी भरने में किया जा सकता है इस्तेमाल
घाव को ठीक करने के लिए आप आड़ू की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, आड़ू की पत्तियों को पीसकर इसे अपने घाव पर लगा सकते हैं। इससे आपका घाव जल्दी भर सकता है।
पसीने की बदबू से दिलाए राहत
गर्मियों के दिनों में पसीना काफी ज्यादा आता है। लंबे समय तक शरीर से पसीना आने की वजह से आपके शरीर से बदबू आ सकती है। इस बदबू को दूर करने के लिए आप आड़ू की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पसीने की बदबू को कम करने के लिए आड़ू की पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें। अब इस रस को अपने शरीर पर मलें। बाद में नॉर्मल पानी से नहा लें। इससे आपके शरीर गु गंध दूर हो सकती है।
पेट के कीड़े को करे खत्म
कई बच्चों को मिट्टी या फिर संक्रमण युक्त खाद्य पदार्थ खाने की वजह से पेट में कीड़े की समस्या हो जाती है। पेट में कीड़े की परेशानी को दूर करने के लिए आप आड़ू की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यह बच्चों में पेट दर्द की परेशानी को दूर करने में प्रभवी हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पत्तियों को पीसकर इसका रस निल लें। करीब 2 से 3 एमएल रस को बच्चों को पिलाएं। इससे पेट में कीड़े की समस्या कम हो सकती है।
इम्यूनिटी करे बूस्ट
आड़ू की पत्तियों की चाय इम्यूनिटी बूस्ट करने में प्रभावी हो सकता है। दरअसल, इसकी पत्तियों में एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्त्रोत होता है, जो एक बेहतर इम्यूनिटी बूस्टर की तरह कार्य कर सकता है। इसके सेवन से स्ट्रेस कम हो सकता है।
हृदय स्वास्थ्य में करे सुधार
आड़ू की पत्तियों की चाय पीने से आपके शरीर को विटामिन और खनिज मिलता है। यह विटामिन और खनित ब्लड वेसेल्स में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक और जोखिमों को कम किया जा सकता है। साथ ही यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है।
हड्डियों और दांतों को करे मजबूत
आड़ू टी में कैल्शियम और फ्लोराइड की अच्छी मात्रा होती है, इसलिए यह आपके दांतों को मजबूत और संक्रमण मुक्त रखने में मददगार हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद खनिज हड्डियों के घनत्व को सुधार करने में प्रभावी हो सकता है। यह चाय ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
वजन को करे कम
आड़ू की पत्तियों से बनी चाय वजन को घटाने में प्रभावी हो सकता है। दरअसल, इस चाय में कैफीन की मात्रा काफी कम होती है, लेकिन यह चाय आपके शरीर को एक्टिव रखने में मददगार हो सकता है। ऐसे में यह चाय आपके शरीर को एक्टिव बनाए रख सकता है। इस स्थिति में आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से आपके शरीर का वजन कंट्रोल हो सकता है।
आड़ू की पत्तियां शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इस चाय का फिर पत्तियों का इस्तेमाल करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440