हल्द्वानी के वनभूलपुरा में कॉपी कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वनभूलपुरा इलाके में शुक्रवार देर रात एक कॉपी बनाने के कारखाने में अचानक आग भड़क उठी, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने कारखाने में रखा सारा सामान चपेट में ले लिया और लाखों रुपये का नुकसान हो गया। स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ी तबाही टल गई।

जानकारी के अनुसार, घटना रमजान के दौरान शुक्रवार रात की है। वनभूलपुरा की लाइन नंबर 17 में कुछ लोग नमाज अदा करने जा रहे थे, तभी उन्होंने कॉपी कारखाने से धुंआ उठता देखा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने कारखाने के मालिक रिजवान खान को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत मोर्चा संभाला। आसपास के लोगों ने भी अग्निशमन टीम के साथ मिलकर कारखाने का शटर तोड़ा और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि रात करीब 3 बजे के बाद यह घटना हुई। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सजगता और तेजी से की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

कारखाने के मालिक रिजवान खान का कहना है कि इस आग से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे उनका कारोबार तबाह हो गया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440