गौलापार में वन दरोगा के साथ की मारपीट, जानें क्या है मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां गौलापार सुल्तानगरी में वनभूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाने दौरान वन दरोगा के साथ मारपीट कर दी। दरोगा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
छकाता रेंज के वन दरोगा प्रकाश चन्द्र भट्ट के अनुसार बीते दिवस वह सुल्ताननगरी, गौलापार में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने गये थे। तहरीर में आरोप है कि इस बीच भुवन पुत्र देवराम निवासी सुल्तान नगरी ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न कर था। जब उनके द्वारा मना किया गया तो भुवन ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट में उन्हें काफी चोटें भी आयी हैं।
काठगोदाम थाना पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा, मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेला आज से: हरिद्वार में हाई अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, बिना प्लान निकले तो बढ़ सकती है परेशानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440