हल्द्वानी में नाबालिक के वाहन चलाने पर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में एक नाबालिक द्वारा बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा और एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया नाबालिकः काठगोदाम थाना के थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट की टीम ने मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सेन्ट थेरेसा स्कूल के पास एक नाबालिक को बिना ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन कागजात के बुलेट मोटरसाइकिल (यूके 04याई-5754) चलाते हुए पकड़ा।

पिता के खिलाफ कार्रवाईः इस दौरान नाबालिक के पिता, श्री संजय सिंह रौतेला को यातायात नियमों के उल्लंघन की जानकारी दी गई और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वाहन को सीज कर न्यायालय में मामला भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई

पुलिस की अपीलः पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। अन्यथा एवी एक्ट की धारा 199ए के तहत अभिभावकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और 25,000 रुपये तक जुर्माना या 3 साल तक की सजा हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440