हल्द्वानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री के होटल के गोदाम में लगी आग, मची अफरा तफरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में यहां छड़ायल क्षेत्र स्थित एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के होटल के गोदाम में अचानक आग लग गयी। जिससे वहां अफरा तफरी मच गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार यहां छड़ायल क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का रिया पैलेस के नाम से होटल है। पैलेस पीछे बने गोदाम को गुड्डू खान को टैंट आदि समान के लिये किराये पर दिया हुआ है। रविवार को प्रातः करीब 11 बजे गोदाम में अचानक आग लग गयी। जिससे कर्मचारियों में के अलावा आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर होटल रिया पैलेस के स्वामी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने करीब 3 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में कोई जनहानि होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन अग्निकांड में बैंक्वट हॉल में रखा फर्नीचर के साथ ही वैवाहिक समारोह में काम आने वाला साजो सज्जा का सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है। आग से लगभग आठ से 10 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। इस दौरान घटनास्थल के आस-पास भारी भीड़ जमा हो गई थी।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440