हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में यात्रियों से भरी बस के सेल्फ में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां रोडवेज स्टेशन में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां यात्रियों से भरी ‌बस के सेल्फ में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पानी डालकर आग बुझाई।Haldwani Roadways Station

उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो की बस संख्या नाव7चं-2485 प्रातः 8.30 बजे हल्द्वानी से टनकपुर जाने के लिये हल्द्वानी बस स्टेशन में यात्रियो से भरी थी। तभी चालक द्वारा बस को जैसे ही चलने के लिये स्टार्ट किया। बस के सेल्फ में आग लग गई। यात्रियों से भरी बस में भगदड़ मच गई।

चालक नारायण व परिचालक मोहित ने बढ़ी सूझबूझ से पानी डालकर आग में काबू पा लिया। बस में सवार सभी यात्रियों को टनकपुर डिपो की बस में भेजा गया। सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम को घटना की तत्काल जानकारी दी गई। सहायक महाप्रबंधक द्वारा तत्काल हेल्प भेजकर गाड़ी को काठगोदाम डिपो लाया गया।

यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई

इस बीच यात्रियों को बस से सकुशल नीचे उतारा गया। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्पेयर पाटर्स के अभाव में बस में काम सही से नही हो रहा है,जिससे खराब बस की संख्या में हिजाफ़ा हो रहा है,यात्रियो को हल्द्वानी बस स्टेशन से समय पर बस उपलब्ध नही हो रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440