दमकल विभाग ने ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग पर पाया काबू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि यहां से रह-रह कर अभी भी धुंआ उठ रहा है। दमकल विभाग के दो वाहन देर रात तक आग बुझाने में लगे रहे। नगर निगम का कूड़ाघर रविवार देर शाम आग से अचानक धधक उठा। और देखते ही देखते कचरे में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कई एकड़ में फैले ट्रंचिंग ग्राउंड में पड़े लाखों टन कचरे को आग ने पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया जिसके चलते जहरीले धुएं का गुबार चारों ओर फैल गया। यहां तक कि कचरे का धुआं आसपास के क्षेत्रों मे फैलने से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। कूड़ाघर में लगी आग की सूचना पर दकमल विभाग मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास में जुट गया। दमकल विभाग के दो वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग पर देर रात काबू पाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 24 सितम्बर 2026, गुरुवार प्रदोष व्रत आज, धन-रोजगार और पारिवारिक जीवन में बनेंगे नए योग; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440