हरिद्वार से देहरादून जा रही रोडवेज बस में लगी आग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हरिद्वार से देहरादून जा रही रोडवेज बस अचानक आग लग गई। बस मे आग लगने की सूचना मिलते ही थाना रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल के वाहनों को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना रायवाला को सूचना मिली कि नेपाली फार्म तिराहे के पास एक रोडवेज बस में आग लग गई है। इस सूचना पर थाना रायवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पहुंची तथा मौके पर तत्काल दमकल के वाहनों को बुलाकर बस पर लगी आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार उक्त रोडवेज बस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी। बस में 35 लोग सवार थे, सभी व्यक्तियों को अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, मनोज रावत बोले- एसआईआर में लाखों नाम हटाने का खेल, कोर्ट जाएगी पार्टी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440